हिंदू धर्म विज्ञान प्रश्नोत्तरी - भाग 2 : वैदिक काल गणना
हिंदू धर्म के अनुसार काल गणना - हिंदू धर्म के अनुसार पृथ्वी की उत्पत्ती कब हुई है ? हिंदू धर्म के अनुसार पृथ्वी 196 करोड वर्ष पहले अस्तित्व मे आई है।
भारतीय काल गणना
हिन्दू धर्म में समय की बहुत ही व्यापक धारणा है। क्षण के हजारवें हिस्से से भी कम से शुरू होने वाली काल गणना ब्रह्मा के 100 वर्ष पर भी समाप्त नहीं होती। हिन्दू मानते हैं कि समय सीधा ही चलता है। सीधे चलने वाले समय में जीवन और घटनाओं का चक्र चलता रहता है। समय के साथ घटनाओं में दोहराव होता है फिर भी घटनाएं नई होती हैं।