×

वंशावली डॅाट कॅाम एक बहु उपयोगी सामाजिक वेबसाईट

                ॥  स्वराष्ट्र संवर्धनाय ॥

 वंशावली डॅाट कॅाम एक बहु उपयोगी सामाजिक वेबसाईट

आपका परिवार यह राज्य का एक छोटा स्वरूप होता है और आप उस राज्य के राजा होते हो। राजा को राज्य चलाने के लिए कई प्रकार के कामकाज करने होते है। यह सभी कामकाजों मे राजा को मदत करने के लिए एक सलाहकार मंत्रीमंडल और कई प्रकार के राज कर्मचारी नियुक्त होते है। परंतु आपको आपका परिवार चलाने मे सलाह देनेवाला कोई मंत्रीमंडल नही होता है। आपके परिवार की यह जरूरत और कमी को पुरा करने के उद्देश से वंशावली डॅाट कॅाम यह वेबसाईट काम करता है।

वंशावली डॅाट कॅाम का उद्देश क्या है और वह आपके लिए कौन- कौन से काम कर सकता है इसकी जानकारी आगे दि जा रही है…..

वंशावली इस शब्द का अर्थ हमारे पूर्वजों की और नजदिकी रिस्तेदारों की क्रमबध्द यादी यह होता है । इस यादी को अगर हम विस्तृत तरीके से और क्रमबद्ध तरीकेसे कुछ दस्तावेजों के साथ लिखे, तो वह हमारा इतिहास बन जाता है। इस लिखे गए इतिहास को दिर्घ काल के लिए सुरक्षित तरीके से संग्रहित करना आवश्यक होता है। क्योकी इस इतिहास का सही उपयोग तो भविष्य मे हमारे लिए होने वाला होता है। तात्कालिक जीवन मे वैयक्तिक इतिहास की हमे कम ही जरूरत पडती है एैसा हमे लगता है। लेकिन एैसी सोच ही भविष्य मे हमारी बहुत बडी भूल साबीत होती है। वस्तुत: हमारे जीवन मे आज घटित हो रही घटना, कल का इतिहास होती है। इन महत्वपूर्ण घटनाओं का सही तरीके से ब्यौरा रखने पर ही यह घटनाए हमे इतिहास स्वरूप मे भविष्य मे उपलब्ध हो सकती है।  क्योकी मनुष्य की यादास्त बहुत सिमीत और मर्यादीत होती है, इसलिए भी हमे इन महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा रखना आवश्यक हो जाता है। यही सिलसिलेवार ब्यौरा भविष्य मे हमारे जीवन मे निर्माण होने वाले अनेक सांम्पत्तिक और अन्य  अधिकारों को सिध्द करने के लिए काम मे आता है। जो लोग इस तरह से उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा नही रखते है उनके जीवन मे उन्हे बहुत सारे अनावश्यक विवादों का सामना करना पडता है, जिसके कारण उन्हे जीवन मे बहुत सारा शारिरीक, मानसिक और आर्थिक नुकसान भी सहन करना पडता है, यानी एैसे लोग अपने जीवन मे व्यवहारीक तौर पर पूर्णत: असफल हो जाते है।


वंशावली डॅाट कॅाम एक बहु उपयोगी सामाजिक वेबसाईट

वंशावली

वंशावली या इतिहास यह केवल मनुष्य का ही होता है, एैसा नही है, बल्की वह सभी महत्वपूर्ण संम्पत्ती और घटनाओं का भी होता है। हमारे वंशावली डॅाट कॅाम वेबसाईट मे हमने आपके वैयक्तिक वंशावली के साथ- साथ सभी महत्वपूर्ण बातों का इतिहास भी संजोकर रखने की व्यवस्था की है, जिससे की एक तरह से आपसे संबंधीत सभी बातों का सिलसिलेवार इतिहास संजोकर रखा जा सके और भविष्य मे आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए ही हम आपके हर एक पहलू पर अधिक से अधिक जानकारी लेने का प्रयास करते है और हम चाहते है की, आपभी हमे हरएक पहलू पर अधिक से अधिक जानकारी दे। आपके द्वारा दि जाने वाली जानकारी यह आप तीन स्तर पर दे सकते है।

1) एक वह जानकारी जो आपको सब के साथ साझा करनी है, या सार्वजनिक करनी है,
2) दुसरी वह जानकारी जो आपको केवल आपके परीवार के साथ साजा करनी है,
3) तिसरी एैसी वैयक्तिक जानकारी जो आपको केवल आपके तक ही सिमीत रखनी है और जिसे आपके मृत्यु के बाद आप निर्देशित करेंगे उन्ही लोगों को साझा करनी है।

वंशावली डॅाट कॅाम वेबसाईट यह केवल आपका इतिहास लेखन करने वाली यंत्रणा न होकर यह एक आपके सामाजिक संबंधों को सुधारने वाली, आपके व्यक्तित्व को वृध्दींगत करने वाली, आपके दैनंदिन जीवन मे एक मित्र के समान सलाह देने वाली और मार्गदर्शन करने वाली वेबसाईट है।

इस वेबसाईट मे जैसे आपसे जानकारी ली जा रही है वैसे अन्य लोगों से जानकारी ली जा रही है। इन अन्य लोगों ने सार्वजनिक डोमेन मे रखी हुई जानकारी आपको उपलब्ध हो सकती है, जिसका उपयोग आप आपकी सामाजिक जानकारी बढाने मे कर सकते है। इसी तरह अन्य लोग भी आपके जानकारी का लाभ उठाकर आपसे संबंधीत विषयों के लिए संपर्क कर सकते है। इस तरह इस वेबसाईट पर उपलब्ध सभी लोगों का एक बृहत समाज तयार होगा, जो एक- दुसरे को समृध्द और सुरक्षित बनाने मे उपयोगी सिध्द होगा ।

इस वेबसाईट पर आप अपने आपको लोगों के सामने मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत करके सामाजिक मूल्यांकन पा सकेंगे ।  जिसकी सहाय्य से आप आपनी विश्वसनियता और कर्तबगारी का सामाजिक स्तर पर मूल्यांकन पा सकेंगे । आपके इस मूल्यांकन का उपयोग आप आपके जीवन के अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेने के काम मे ला सकेंगे ।

इस वेबसाईट मे आप एक सामाजिक स्वंयसेवक बनकर अन्य लोगों को आपके अनुभव और समय का लाभ दे कर समाज सेवा भी कर सकते हो। और आपकी इस सेवा के लिए वेबसाईट की ओर से उचित मानधन पा सकते है ।

यह वेबसाईट आपको उचित दान देने और दान प्राप्त करने के भी अवसर प्रदान करता है । हर एक व्यक्ती को कभी दुसरों से सहायता लेने की भी आवश्यकता पडती है एैसे मे हम किसके सामने हमारी आवश्यकता को रखे यह प्रश्न पडता है। इसलिए हमने जरूरतमंदों की सही जरूरत को परख कर समाज के सामने रखने का और समाज को सही जरूरतमंद को सहायता प्रदान करने का अवसर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है ।

इस वेबसाईट पर दैनंदिन जीवन मे उपयोग मे आने वाली कई प्रकार की जानकारीया, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन को अधिक समृध्द और आनंदी बना सकते है ।

इसलिए आईए और वंशावली डॅाट कॅाम की कल्पकता का लाभ उठाकर अपने जीवन को अधिक समृध्द, सुसंस्कृत, सुरक्षित और आनंदी बनाईए।

We Have 15 Years Of Experience

वंशावली डॅाट कॅाम की कल्पकता का लाभ उठाकर अपने जीवन को अधिक समृध्द, सुसंस्कृत, सुरक्षित और आनंदी बनाईए।

वंशावली डॅाट कॅाम की कल्पकता का लाभ उठाकर अपने जीवन को अधिक समृध्द, सुसंस्कृत, सुरक्षित और आनंदी बनाईए।

Our Team

वंशावली डॉट कॉम के अनुभवी कार्यकर्ता

Clients Testimonial